{"_id":"6af179c7b626c12d6706eef7","slug":"diwali-in-moga-massive-fire-breaks-out-among-parked-vehicles-one-gutted-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में दिवाली पर हादसा: खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, एक वाहन जला; वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए आई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में दिवाली पर हादसा: खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, एक वाहन जला; वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए आई थी
Mon, 09 Nov 2026 01:14 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:14 PM IST
सार
वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए गाड़ियां खड़ी की गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ खड़ी दूसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
मोगा में गाड़ियों में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा में दिवाली के दिन जीटी रोड स्थित सरकारी आईटीआई के पास एक वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़ी दूसरी गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए गाड़ियां खड़ी की गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ खड़ी दूसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन एक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। आगजनी के कारण लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।