{"_id":"6af173b9987a3db93804bed7","slug":"shooting-in-baghapurana-man-standing-on-rooftop-injured-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघापुराना में ताबड़तोड़ फायरिंग: छत पर खड़ा 35 वर्षीय युवक घायल, आपसी रंजिश के चलते चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघापुराना में ताबड़तोड़ फायरिंग: छत पर खड़ा 35 वर्षीय युवक घायल, आपसी रंजिश के चलते चलाई गोलियां
Mon, 09 Nov 2026 12:48 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:48 PM IST
सार
दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद घायल जगजीत सिंह को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा के बाघापुराना में दिवाली की रात खेता बस्ती में दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। फायरिंग की चपेट में आने से घर की छत पर खड़ा एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल की पहचान जगजीत सिंह निवासी बाघापुराना के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद घायल जगजीत सिंह को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बाघापुराना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि फायरिंग की घटना में जगजीत सिंह घायल हुआ है और उसकी हालत फिलहाल ठीक है। घायल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।