Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
अमेठी: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका, नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जाने की थी तैयारी
{"_id":"6a2e3134d33a8e4113041e1b","slug":"video-amatha-vathhanasabha-gharava-sa-pahal-kagarasa-natao-ka-ghara-ma-raka-nata-papara-lka-ka-varathha-ma-lkhanauu-jana-ka-tha-tayara-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका, नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका, नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जाने की थी तैयारी
नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले शनिवार देर रात जिले के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में रोक दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस देर रात उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से मना कर दिया। इसके बाद रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनकी लखनऊ जाने की योजना प्रभावित हो गई।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार एनएसयूआई की ओर से नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय था। इसमें शामिल होने के लिए अमेठी से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ जाने वाले थे। कार्यक्रम से पहले ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई और कई नेताओं के घरों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को उनके आवास पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी, राजू ओझा, हनुमत विश्वकर्मा समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं दिखाया गया और न ही कार्रवाई का स्पष्ट कारण बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।