{"_id":"6a869aa89b5eeaeeae08aa9d","slug":"gpm-news-drunk-man-roams-with-venomous-snake-around-his-neck-bitten-several-times-disappears-from-hospital-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: नशे में गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा युवक, कई बार डसे जाने पर अस्पताल पहुंचा, वहां से भी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: नशे में गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा युवक, कई बार डसे जाने पर अस्पताल पहुंचा, वहां से भी भागा
Thu, 20 Aug 2026 11:45 AM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:45 AM IST
सार
नशे की हालत में जहरीले सांप को गले में डालकर शराबी काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा। बाद में हालत बिगड़ने लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां से भी वह आधे इलाज के दौरान ही भाग खड़ा हुआ। अब परिजन उसकी तलाश में हैं।
विज्ञापन
जहरीले सांप को गले में डालकर घूमता रहा शराबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर गले में डालकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा लेकिन नशे की हालत में वह खतरे को गंभीरता से नहीं समझ पाया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संतराम भैना शराब के नशे में था। इसी दौरान उसे पता चला कि पड़ोसी के घर में फन वाला जहरीला सांप घुस गया है। सांप को पकड़ने के लिए वह मौके पर पहुंचा और उसे पकड़कर अपने गले में डाल लिया। इसके बाद वह सांप को गले में लटकाए गांव में घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: बीमार सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाना पत्नी की 'मानसिक क्रूरता', तलाक बरकरार
विज्ञापन
कुछ समय बाद जब संतराम की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर पर सांप के जहर का असर दिखाई देने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में संतराम मौका पाकर अस्पताल से निकल गया और उसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। अस्पताल से चले जाने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है क्योंकि उसे सांप ने डसा था और समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।
सांप को गले में डालने का वीडियो वायरल
संतराम के सांप को गले में डालकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जहरीले सांप को गले में लटकाए दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इस तरह की हरकत को बेहद जोखिम भरा बता रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जहरीले सांप के काटने के बाद किसी भी हालत में इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। सांप के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना और चिकित्सकीय निगरानी में रहना जरूरी है। फिलहाल ग्रामीण और परिजन संतराम की तलाश कर रहे हैं और उसके सुरक्षित मिलने का इंतजार है।