फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pendra Road gets gift of a modern additional civil court building, Chief Justice did the virtual inauguration

GPM: पेण्ड्रा रोड को मिली आधुनिक अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन की सौगात,मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Thu, 06 Aug 2026 02:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

पेण्ड्रा रोड में नवनिर्मित अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन से जिले के लोगों को न्यायिक सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Pendra Road gets gift of a modern additional civil court building, Chief Justice did the virtual inauguration
पेण्ड्रा रोड में नवनिर्मित अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा रोड में नवनिर्मित अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को न्यायिक सेवाएं अधिक सुगम और प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


जिले के पेण्ड्रा रोड में निर्मित नए अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन का गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं बिलासपुर जिले के पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल भी कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन


लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय भवन में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और न्यायिक कार्यों के लिए विकसित आधारभूत संरचना की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्मित भवन के शुरू होने से पेण्ड्रा रोड सहित पूरे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के नागरिकों को न्यायिक सेवाओं का बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे मामलों के संचालन और सुनवाई की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी, वहीं अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

पेण्ड्रा रोड में नवनिर्मित अतिरिक्त सिविल न्यायालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण...

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नए न्यायालय भवन के संचालन से क्षेत्र में न्यायिक कार्यों की गति बढ़ेगी और लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed