जीपीएम : 21-22 मार्च को होगा संयुक्त प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम, बेहतर होगा रेल यातायात
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं।
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। पेंड्रा रोड से गेवरा रोड तक लगभग 135 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में संयुक्त प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य 21 एवं 22 मार्च 2026 को किए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को दोनों दिन रद्द रखा गया है। इससे इस रूट पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर आने वाले समय पर यातायात संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु हो जाएगा। साथ ही सिग्नलिंग सिस्टम में सुधार के कारण समयबद्धता और परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी, जिससे लोगो को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बेहतर होगा रेल यातायात

बेहतर होगा रेल यातायात