सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Health Minister inspected district hospital in Pendra

GPM: स्वास्थ्य मंत्री ने पेंड्रा में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्टाफ की कमी दूर करने का दिया आश्वासन

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी। वहीं, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के पितृ शोक में उनके परिवार से मुलाकात की।

Health Minister inspected district hospital in Pendra
स्वास्थ्य मंत्री अल्प प्रवास पर पहुंचे जीपीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर के पितृ शोक में लालपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का अल्प समय में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

Trending Videos


अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि सीमित स्टाफ के कारण मरीजों को समुचित सेवाएं देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर अतिरिक्त स्टाफ की मांग रखी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अल्प प्रवास के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

स्वास्थ्य मंत्री अल्प प्रवास पर पहुँचे जीपीएम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed