सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPSP leader Anil Deshmukh asks to Conduct judicial probe in Ajit Pawar s plane crash to clear doubt

Maharashtra: 'छोटे चार्टर्ड विमान में सफर न करें गडकरी', शरद पवार के करीबी अनिल देशमुख ने क्यों कही ये बात?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने अजित पवार के विमान हादसे में हुए निधन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में इस हादसे को लेकर शक है। उन्होंने संजय राउत समेत कई नेताओं के बयानों का जिक्र कर हादसे पर प्रश्न चिन्ह लगाया।

NCPSP leader Anil Deshmukh asks to Conduct judicial probe in Ajit Pawar s plane crash to clear doubt
एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता अनिल देशमुख ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर हाईकोर्ट के जज की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे को लेकर लोगों के मन में 'संदेह' और 'शक' है कि यह दुर्घटना थी या किसी साजिश का नतीजा। अजित पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।
Trending Videos


पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा, 'नागरिक उड्डयन मंत्री ने शुरुआत में कहा था कि विमान लैंडिंग के समय दृश्यता कम थी और एयरस्ट्रिप ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन सामने आए वीडियो में विमान हवा में एक तरफ झुकता हुआ दिखाई देता है और फिर अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फादर ऑफ ऑल डील्स: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हर्षवर्धन श्रृंगला बोले- विपक्ष की दलीलों की निकली हवा

नितिन गडकरी से क्यों की छोटे विमान में हवाई यात्रा से बचने की अपील?
उन्होंने कहा, 'संवेदनशील मामलों में अगर जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होती है, तो यह साफ हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या साजिश। इससे महाराष्ट्र और देश की जनता के मन में मौजूद संदेह दूर होंगे।' अनिल देशमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी छोटे निजी चार्टर्ड विमानों में यात्रा से बचने की भी अपील की।

अनिल देशमुख ने कहा, 'इसी वजह से सभी के मन में यह संदेह है कि यह हादसा था या साजिश। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और कई विधायक जैसे अमोल मिटकरी ने भी सवाल उठाए हैं। जिस तरह से यह दुर्घटना हुई, उससे हर कोई विस्तृत जांच चाहता है।' देशमुख ने कहा कि भले ही इस मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) करेगा, लेकिन शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की मांग के अनुरूप इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट जज की निगरानी में होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: कांग्रेस को बंगाल में झटका, तमिलनाडु में राहत; सीट बंटवारे पर स्टालिन बोले- जल्द बनाएंगे समिति

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर क्या बोले अनिल देशमुख?
इस दौरान एनसीपी के दो गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर बोलते हुए देशमुख ने कहा कि एनसीपी (एसपी) नेतृत्व और अजित पवार के बीच कुल 14 बैठकें हुई थीं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में वे खुद शशिकांत शिंदे, हर्षवर्धन पाटिल, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, रोहित पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल के साथ शामिल हुए थे।

एक बैठक जयंत पाटिल के घर रात 10 बजे शुरू हुई थी और सुबह 3 बजे तक चली। इसके अलावा सुप्रिया सुले, अजित पवार और सुनील तटकरे के बीच भी एक बैठक हुई थी। देशमुख ने कहा कि फिलहाल शोक का समय है, इसलिए इन बैठकों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। शोक अवधि समाप्त होने के बाद पार्टी नेता बताएंगे कि बैठकें कहां हुईं, कौन-कौन मौजूद था और उनमें क्या फैसले लिए गए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed