{"_id":"6981ad419c58d30cb005d840","slug":"national-news-updates-03-feb-north-east-west-south-india-politics-crime-latest-national-hindi-news-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Update: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक बरामद; आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Update: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक बरामद; आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: लव गौर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
News Update: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक जब्त; SIR को लेकर तेलंगाना सीएम का पीएम पर निशाना
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के दो जिलों में अलग-अलग घटनाओं में हथियार और विस्फोटक बरामद किए और दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। युद्ध जैसे सामान तेंगनौपाल जिले के बोंगमोल और एसएल जौगाम गांवों के पास मिले। एक मैगजीन वाली AK-47 राइफल, दो पिस्तौल, दो सिंगल-बैरल राइफल,11 जिंदा कारतूस, तीन रेडियो सेट और IED तार बरामद किए गए।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने बरामदगी के बाद मौके पर ही 18 IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। इसमें कहा गया है कि इंफाल पश्चिम जिले में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित पीपल्स लिबरेशन आर्मी के एक कैडर को सोमवार को लंबाल अवांग लीकाई में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं कंगलेई यावोल कन्ना लुप के एक और सदस्य को रविवार को मयांग इंफाल में गिरफ्तार किया गया।
तेलंगाना: SIR को लेकर तेलंगाना सीएम का पीएम पर निशाना
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूची की विशेष जांच के दौरान निरक्षरों और गरीबों से कई दस्तावेज पेश करने को कहा जाता है। सोमवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए तेलंगाना सीएम ने कहा कि गरीबों से एसआईआर के दौरान डॉक्यूमेंट दिखाने को कहा जा रहा है, जबकि पीएम का सर्टिफिकेट अभी तक सामने नहीं आया।
हैदराबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम रेड्डी ने फोन-टैपिंग मामले में बीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की जांच का विरोध करने के लिए उनकी पार्टी पर निशाना साधा। वहीं 'वन नेशन वन इलेक्शन' के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश में 'एक व्यक्ति - एक पार्टी' लाने की कोशिश है।
Trending Videos

भाजपा ने की कांग्रेस MLC को सस्पेंड करने की मांग, याचिका दी
कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा ने विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी को याचिका देकर पीएम मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नसीर अहमद को सदन से तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
अहमद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव भी हैं। परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिन भर के लिए सदन स्थगित होने के बाद होरट्टी से मुलाकात कर उन्हें शिकायत सौंपी।
आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब कोव्वुर रेलवे पुल पर तीन लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। कोव्वुर इंस्पेक्टर विश्वम के अनुसार बाइक राजमुंदरी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीन लोग मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चौथे व्यक्ति को चोटें आईं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

सबरीमाला सोने की 'चोरी' मामले में ED ने पूर्व TDB अधिकारी से पूछताछ की
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को सबरीमाला सोने की 'चोरी' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है। बाबू को इस जांच के तहत केरल एसआईटी ने गिरफ्तार किया था और हाल ही में एक कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। इस मामले में पिछले महीने ईडी ने तलाशी ली थी। 9 जनवरी को केरल पुलिस की कई एफआईआर का संज्ञान लेते हुए पीएमएल मामला दर्ज किया था।