Assam Election 2026: गौरव गोगोई होंगे असम कांग्रेस के विधानसभा चुनाव पैनल के अध्यक्ष, 35 सदस्यीय कमेटी का गठन
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी मोर्चे को मजबूत करने के लिए 35 सदस्यीय प्रदेश चुनाव पैनल का गठन कर दिया है। इस पैनल की कमान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को सौंपी गई है। पार्टी का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाकर असम में वापसी करना है।
विस्तार
असम विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है और इसे गौरव गोगोई को अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति कुल 35 सदस्यों की है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे देबबृता सैइकिया, राकिबुल हुसैन, प्रद्युत बोरदोलोई, भूपेन कुमार बोरा, रिपुन बोरा, पबन सिंह घटोवार, वाजिद अली चौधरी, रोसिलिना तिर्की, जाकिर हुसैन सिकदर, प्रदीप सरकार और अरुण दत्त मजूमदार शामिल हैं।
कांग्रेस ने कहा कि इस समिति में APCC के महासचिव (संगठन), सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदिवासी कांग्रेस विभाग और टी-गार्डन सेल के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। असम कांग्रेस का मकसद भाजपा की सरकार को चुनौती देना और सत्ता में वापसी करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है और इस पैनल को चुनावी संचालन और प्रचार के लिए जिम्मेदार बनाया गया है।
100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने 28 दिसंबर को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। राज्य विधानसभा में कुल 126 सीट हैं।
क्या है मौजूदा समीकरण?
बता दें कि 126 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी भाजपा के पास 64 सीटें हैं, जबकि सहयोगी अगप के पास नौ, यूपीपीएल के पास सात और बीपीएफ के पास तीन विधायक हैं। वहीं विपक्ष कांग्रेस के पास 26 सीटें, एआईयूडीएफ के पास 15, सीपीआई(एम) के पास एक और एक निर्दलीय विधायक है। अगस्त में राजग प्रमुख अतुल बोरा समेत कई एनडीए नेताओं ने 100 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, जिसके बाद सरमा ने दावा किया था कि सत्ताधारी गठबंधन के पास 103 सीटों पर जीत की प्रबल संभावना है।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
