फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government bans expenditure of funds given to Rajiv Yuva Mitan Clubs in Bemetara

CG: राजीव युवा मितान क्लबों को दी गई राशि के खर्च पर लगी रोक, दो साल में चार करोड़ 50 लाख रुपये भेजे गए

Thu, 28 Dec 2023 07:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Dec 2023 07:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब को मिलने वाली राशि के खर्चे पर रोक लगा दी है। इन क्लबों का कांग्रेस की सरकार में गठन किया गया था।
 

विज्ञापन
Government bans expenditure of funds given to Rajiv Yuva Mitan Clubs in Bemetara
संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट बेमेतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस शासन के दौरान बेमेतरा जिले में करीब 400 से अधिक राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया था। इन क्लब को सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों व्यक्तित्व के विकास के लिए किश्त के रूप में 25-25 हजार रुपये दिए जाते थे। लेकिन अब क्लब को दिए गए राशि के खर्च पर नई सरकार ने रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी एक आदेश के तहत राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के अंतरण एवं समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। युवा मितान क्लब को आज की स्थिति में किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर को जारी निर्देश के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत बीते दो सालों मे बेमेतरा जिले के क्लबों को कुल चार करोड़ 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। इस आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय समितियों तथा मितान क्लबों के खातों में स्थिति में उपलब्ध राशि के अंतरण एवं व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed