फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Income Tax raids jaggery trader house in Bemetra

Income Tax Raid: बेरला में गुड़ व्यापारी के घर इनकम टैक्स ने मारा छापा, पुलिस बल तैनात

Fri, 15 Dec 2023 03:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Dec 2023 03:57 PM IST
सार

नगर पंचायत बेरला में गुड़ व्यापारी हर्षद सुराना के घर पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। गुरुवार को अनाज कारोबारी, ब्रोकरेज और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के लगभग 50 ठिकानों पर दबिश दी थी।
 

विज्ञापन
Income Tax raids jaggery trader house in Bemetra
गुड़ व्यापारी के घर पर सुरक्षा बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में आईटी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह दबिश दी। नगर पंचायत बेरला में गुड़ व्यापारी हर्षद सुराना के घर पर आईटी विभाग की टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय टीम पहुंची थी, उस समय हर्षद सुराना अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। उनके वापस आने के बाद टीम ने जांच शुरू की है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार पूरे प्रदेश में आयकर विभाग (आईटी) ने गुरुवार को अनाज कारोबारी, ब्रोकरेज और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के लगभग 50 ठिकानों पर दबिश दी थी। इसी में बेरला का व्यापारी भी शामिल है। लेनदेन के दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप और स्टॉक व टर्नओवर की जांच की जा रही है। बैंक खातों व प्रापर्टी के साथ निवेश की भी जांच की जा रही है। काफी समय से आयकर विभाग के अधिकारियों की नजर इन कारोबारी प्रतिष्ठानों पर थी। कारोबारियों द्वारा भी टैक्स चोरी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed