फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Injured male leopard dies in Dhamtari Udanti Sita Nadi Tiger Reserve

CG: धमतरी के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में घायल नर तेंदुए की मौत, रेस्क्यू के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Tue, 13 May 2025 05:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 05:00 PM IST
सार

धमतरी के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में एक घायल नर तेंदुए की रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

विज्ञापन
Injured male leopard dies in Dhamtari Udanti Sita Nadi Tiger Reserve
रेस्क्यू के दौरान तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के रिसगांव वन परिक्षेत्र में एक घायल नर तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। 12 मई को मासुलखोई गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला किया था। हमले के बाद घायल तेंदुआ एक खेत में बनी लारी में बैठा पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर वाहन में इलाज के लिए ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक ने बताया कि तेंदुए की गर्दन के पीछे तीन-चार दिन पुराना गहरा घाव था। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ किसी अन्य जंगली जानवर के साथ लड़ाई में घायल हुआ होगा। 
विज्ञापन


हालांकि, मौत का सटीक कारण जानने के लिए श16 मई को वन विभाग ने तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो पाएगा। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों से जंगल के आसपास सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed