सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A BSF jawan committed suicide by shooting himself the reasons are unknown and the police are investigating in

जगदलपुर : बीसएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम होरादी में स्थित बीएसएफ कैम्प में तैनात जवान ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी आ पहुँचे।

A BSF jawan committed suicide by shooting himself the reasons are unknown and the police are investigating in
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

नारायणपुर जिले के  सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम होरादी में स्थित बीएसएफ कैम्प में तैनात जवान ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी आ पहुँचे, जहाँ उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Trending Videos


मामले के बारे में जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम 5 बजे के लगभग ड्यूटी के दौरान सचिन कुमार ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद साथियों ने बताया कि मृतक सचिन 14 नवंबर को ही अपने घर से छुट्टी मनाकर होरादी कैम्प आया हुआ था, चुकी मृतक को एलएमजी चलाने में माहिर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बार बार उसकी ड्यूटी भी बदला जा रहा है, जिसकी वजह से अन्य साथियों को भी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नही थी, फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम के बाद शव घर के लिए भिजवा दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed