सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur young woman forcibly raped in wood depot forest in Pakhanjoor

जगदलपुर: पखांजूर में लकड़ी डिपो जंगल में युवती से जबरदस्ती अनाचार, आरोपी ने जुर्म कबूला

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पखांजूर के जंगल में लकड़ी डिपो गए युवती को आरोपी तरसेम सरदार ने पीछे से पकड़कर पत्थर पर गिराते हुए जबरन अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज की है। आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Jagdalpur young woman forcibly raped in wood depot forest in Pakhanjoor
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के पखांजूर में एक युवती से जबरदस्ती अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पखांजूर थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने 31 मार्च को थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि आज से दो महीने पहले वह सुबह फॉरेस्ट डिपो जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उस दिन सुबह करीब नौ बजे आरोपी तरसेम सरदार जंगल में पीड़िता के पास आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अचानक पीछे से पकड़कर पीड़िता को पत्थर के ऊपर गिरा दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया। यह घटना जंगल के भीतर हुई थी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना पखांजूर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पखांजूर पुलिस ने आरोपी तरसेम सिंह की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की। आरोपी की उम्र अड़तीस वर्ष है और वह ग्राम छोटेकापसी, थाना पखांजूर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से पता तलाश कर हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बिना किसी देरी के कार्रवाई की।

न्यायालय में पेशी और न्यायिक रिमांड
जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी तरसेम सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि आरोपी को कानून के अनुसार दंड मिले। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed