{"_id":"69d2713425567fac870381c4","slug":"bjps-47th-foundation-day-on-monday-grand-preparations-underway-bastar-news-c-1-1-noi1494-4129872-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस को लेकर भव्य तैयारियां, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव फहराएंगे ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस को लेकर भव्य तैयारियां, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव फहराएंगे ध्वज
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपना 47 वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ हर्षोल्लास से मनायेगी। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस के लिये व्यापक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
भाजपा ध्वज
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपना 47 वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ हर्षोल्लास से मनायेगी। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस के लिये व्यापक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है, भाजपा जिला कार्यालय में सुबह 9:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ध्वज फहरायेंगे। जिले में निवासरत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने निवास में ध्वज फहराया जायेगा। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ में भाजपा स्थापना दिवस स्थानीय कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गरिमामयी रूप में मनाने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है।
Trending Videos
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस भव्यता व गरिमामयी स्वरूप में मनाने तैयारियां अंतिम रूप पा रही है। भाजपा जिला कार्यालय में विशेष रौशनी व सजावट की जा रही है। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उमंग व उत्साह बना हुआ है। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव द्वारा जिला कार्यालय में ध्वज फहराया जायेगा। जिसके पश्चात जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन होगा। श्री पाण्डेय ने स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से ध्वज फहराने सहित समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन