{"_id":"69d276a5a222e3c4ff063cf3","slug":"two-accused-of-stealing-a-motorcycle-were-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4130142-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में बाइक चोरी का मामला: रात में खड़ी की थी मोटरसाइकिल, सुबह मिली गायब; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में बाइक चोरी का मामला: रात में खड़ी की थी मोटरसाइकिल, सुबह मिली गायब; दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में पुलिस ने दो युवकों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये युवक अपनी जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए खड़ी गाड़ियां चुराते थे।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर के नगरनार के दो युवकों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये युवक अपनी जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए खड़ी गाड़ियां चुराते थे। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
Trending Videos
थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को प्रहलाद मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल की रात करीब आठ बजे वे अपने भाइयों के साथ नगरनार मेला घूमने आए थे। उन्होंने अपनी मोटर साइकिल पंचायत भवन के पास खड़ी की थी। सुबह छह बजे वापस जाने पर मोटर साइकिल गायब मिली। एक युवक ने सरोज नेताम को मोटरसाइकिल चलाते देखा था। इसके बाद सरोज नेताम और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फरार आरोपी सरोज नेताम और उसके साथी को ग्राम चोकावाड़ा से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे मास्टर चाबी से मोटरसाइकिल का ताला खोलते थे। सरोज नेताम और महेंद्र गोयल दोनों ग्राम चोकावाड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।