{"_id":"695b44113e4a2e661b01c082","slug":"attempted-molestation-of-a-mentally-challenged-young-woman-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: मानसिक रूप से कमजोर युवती से अनाचार की कोशिश, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: मानसिक रूप से कमजोर युवती से अनाचार की कोशिश, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने दिया धरना
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में एक युवक ने 30 दिसंबर को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार की कोशिश की। लेकिन इस घटना के बाद परिजनों ने जब थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपी को घटना के 6 दिन बाद भी गिरफ्तार नही किया गया। जिसके चलते परिजनों ने बीती रात बचेली थाना के सामने धरना दिया।
Trending Videos
बचेली के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले एक परिवार ने वार्ड के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के आ जाने के बाद वह सफल नही हो पाया और भाग गया। इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने 30 दिसंबर को ही बचेली थाना में मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नही किया, बल्कि उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आरोपी के छोड़े जाने से नाराज परिजनों ने 6 दिन बाद रविवार को बचेली थाना के सामने धरना दिया गया, जहां परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी जानकारी देने के बाद भी आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन