{"_id":"693abe7b4058aa1c180d8559","slug":"bastar-olympics-2025-inaugurated-in-presence-of-cm-vishnu-dev-sai-and-boxer-mary-kom-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर ओलंपिक 2025: सीएम विष्णु देव साय और मैरी कॉम की मौजूदगी में शुभारंभ, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर ओलंपिक 2025: सीएम विष्णु देव साय और मैरी कॉम की मौजूदगी में शुभारंभ, दिखा उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मैरी कॉम ने किया। सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ी विजय डोडी और सलोनी कवाची ने मशाल प्रज्वलित कर हजारों दर्शकों के सामने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बस्तर ओलंपिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बॉक्सर मैरी कॉम ने किया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने मंच से बस्तर ओलंपिक की मशाल प्रज्वलित की।
Trending Videos
गौरवशाली मशाल सुकमा जिले के सुदूर अंचल पूवर्ती के प्रतिभावान खिलाड़ी विजय डोडी और ओरछा ब्लॉक, नारायणपुर जिले की निवासी सलोनी कवाची को सौंपा गया। कबड्डी खिलाड़ी विजय डोडी और खो-खो खिलाड़ी सलोनी कवाची ने पूरी ऊर्जा और गर्व के साथ ग्राउंड की परिक्रमा लगाते हुए मशाल को मुख्य प्रज्वलन स्थल तक पहुंचाया और बस्तर ओलंपिक की मशाल प्रज्वलित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकमा और नारायणपुर जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और भावनात्मक क्षण था, जब माओवाद-प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्र के खिलाड़ी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हजारों दर्शकों के सामने दौड़ लगाई। उनकी दौड़ के साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर दिखा। बस्तर ओलंपिक के इस भव्य उद्घाटन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बस्तर की माटी में असीम खेल प्रतिभाएं पनप रही हैं और राज्य सरकार तथा प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा रहे हैं।