सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   English liquor worth Rs three lakh manufactured in Madhya Pradesh seized along with vehicle in Dantewada

दंतेवाड़ा में शराब तस्करी का भंडाफोड़: बालूद रोड बाईपास से 45 पेटी एमपी निर्मित शराब जब्त, आरोपी फरार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 01 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

दंतेवाड़ा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बालूद रोड बाईपास से 45 पेटी शराब, पिकअप और मारुति ईको वाहन जब्त किए। आरोपी जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

English liquor worth Rs three lakh manufactured in Madhya Pradesh seized along with vehicle in Dantewada
दंतेवाड़ा में तीन लाख की अंग्रेजी शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दंतेवाड़ा जिले में अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बालूद रोड बाईपास पर घेराबंदी की, जिसके चलते आरोपी घबराकर जंगल की आड़ लेकर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लाख रुपये कीमत की 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

Trending Videos


कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पिकअप वाहन और मारुति ईको वाहन से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब लेकर दंतेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। यह शराब अधिक दाम पर बेचने की फिराक में लाई जा रही थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालूद रोड बाईपास पर नाकाबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी वाहन चालकों ने वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन, मारुति ईको वाहन और एक स्कुटी को जब्त कर लिया। जब्त की गई शराब की कुल 45 पेटियों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित है। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed