{"_id":"69c7a71ddf125670510b1537","slug":"a-young-man-was-attacked-for-demanding-money-back-from-a-loan-the-accused-was-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4099781-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"₹2000 की उधारी में खूनी संघर्ष: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान करने वाला दो घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
₹2000 की उधारी में खूनी संघर्ष: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान करने वाला दो घंटे में गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में दो हजार रुपये उधार दिए गए पैसे को वापस मांगने पर आरोपी ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद कांकेर पुलिस ने आरोपी को मात्र 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने उधार दिए पैसे मांगना महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
कांकेर थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी दी। प्रार्थी दानिश अली (22) निवासी संजयनगर कांकेर ने थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दानिश ने बताया कि उसने रमजान के दौरान आरोपी अकबर मेमन उर्फ गुल्लू को दो हजार रुपये उधार दिए थे। जब दानिश ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, तो आरोपी अकबर मेमन उर्फ गुल्लू ने उसे गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से दानिश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दानिश के बायां हाथ, बायां पसली, पेट और कमर के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल दानिश को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
दानिश अली ने रमजान के महीने में अकबर मेमन को दो हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर अकबर मेमन ने पहले गाली-गलौज की। फिर उसने धारदार चाकू से दानिश पर कई वार किए। दानिश को शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस सक्रिय हो गई। थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी अकबर मेमन उर्फ गुल्लू को मात्र दो घंटे के अंदर ही पकड़ लिया। घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।