{"_id":"69c7ac8be0ce8ce9050c8ee1","slug":"farmer-dies-in-road-accident-motorcycle-collides-with-bridge-bastar-news-c-1-1-noi1494-4099810-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: पुल से टकराई बाइक, खेत जा रहे किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: पुल से टकराई बाइक, खेत जा रहे किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में एक 34 वर्षीय किसान पाकलु नाग शुक्रवार दोपहर खेत जा रहे थे कि तभी बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया। जो पुल से जा टकराए। जहां बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मेकाज में पीएम करवाने पहुंचा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नगरनार थाना क्षेत्र के गुड़ापारा निवासी एक किसान की मोटरसाइकिल दुर्घटना में दुखद मौत हो गई है। किसान अपने खेत जा रहा था कि अचानक उसकी मोटरसाइकिल का नियंत्रण बिगड़ गया। वह पुल से जा टकराया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
Trending Videos
नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुड़ापारा निवासी पाकलु नाग (चौंतीस वर्ष) शुक्रवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर खेत जाने के लिए निकले थे। वे अपने खेत की ओर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल अचानक पुल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि पाकलु नाग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद उसी रास्ते से गुजर रही उनकी पत्नी ने अपने घायल पति को देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। यह एक हृदय विदारक दृश्य था।
खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल पाकलु नाग को तत्काल महारानी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज (मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर) रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने पाकलु नाग को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए।
मेकाज में भर्ती पाकलु नाग ने उपचार के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मृतक किसान के शव का विधिवत शव परीक्षण करवाया। शव परीक्षण के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। नगरनार पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।