सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two minors assault a girl in Ujjain, got an elderly man to guard her and filmed it to keep her quiet.

बचपन किया तार-तार: दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बुजुर्ग से दिलाया पहरा, वीडियो बनाया ताकि चुप रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Dinesh Sharma Updated Mon, 30 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

झारड़ा में नाबालिग बालिका से दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चार दिन बाद पीड़िता ने शिकायत की। वीडियो बनाकर डराया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

Two minors assault a girl in Ujjain, got an elderly man to guard her and filmed it to keep her quiet.
उज्जैन में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारड़ा थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चार दिन खौफ मे रहने के बाद पीड़िता ने चुप्पी तोड़ी और पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।
Trending Videos


यह है मामला
बताया जाता है कि यह वारदात 24 मार्च की है। पुलिस जांच में सामने आया कि दो नाबालिगों ने एक नाबालिग लड़की का न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसे डराने के लिए वीडियो भी बना लिया। इस घटना में गांव के ही बुजुर्ग और युवक ने सहयोग किया। घटना के बाद पीड़िता इतनी भयभीत थी कि उसने चार दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार को वह साहस जुटाकर अपने परिजनों के साथ झारड़ा थाना पहुंची, जहां उसने यह आपबीती सुनाई। झारड़ा टीआई आनंद भाबोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व वीडियो बनाने के कारण आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई भाबोर ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वयस्कों को जेल और नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- नाबालिग को बार-बार नोंचा: बड़ी बहन की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, शराब पिलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म

यह हैं आरोपी
  • दो नाबालिग- उम्र करीब 17 वर्ष, बारी-बारी से किया दुष्कर्म।
  • 75 वर्षीय भंवर सिंह आंजना - आरोप है कि इस बुजुर्ग ने नाबालिग आरोपियों को दुष्कर्म करने के लिए अपने घर में जगह उपलब्ध कराई।
  • 57 वर्षीय नाथू स्वरूप- इसने आरोपियों की मदद की।
  • 22 वर्षीय राहुल- इसने वारदात के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाया, ताकि पीडि़ता को डराया-धमकाया जा सके।

वारदात के दौरान बाहर पहरा दे रहा था बुजुर्ग
थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के दौरान भंवर 75 वर्ष अपने साथी नाथू स्वरूप 57 वर्ष के साथ बाहर निगरानी कर रहा था। जबकि गांव के ही युवक राहुल 22 साल ने घटना का वीडियो बना लिया। मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पति करता था दुष्कर्म और पत्नी देती थी बाहर पहरा, बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार करते थे घिनौना काम

इन धाराओं मे हुई कार्रवाई
एसडीओपी जेंडन लिंगजर्पा ने बताया आरोपियों के खिलाफ थाना झारड़ा में धारा 64(1) 64(2) (m), 65(1) 75(1) 127(2) 351(3) BNS 5g, 5m, 51/6 पॉक्सो एक्ट 3(2) (v) SC ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है. जिसमें दो नाबालिग आरोपियों को उज्जैन के बाल संरक्षण गृह भेजा गया है, जबकि तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed