सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Farewell ceremony organized for head constable Shamnath Maurya and Mahesh in Jagdalpur

विदाई समारोह: जगदलपुर में प्रधान आरक्षक शामनाथ मौर्य और महेश को मिला सम्मान, पुलिस में 35 वर्ष से अधिक सेवा

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 02 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में 35 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले प्रधान आरक्षक शामनाथ मौर्य और महेश दास को पुलिस विभाग ने सम्मानित कर विदाई दी। दोनों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दी और इस दौरान नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्राप्त किए।
 

Farewell ceremony organized for head constable Shamnath Maurya and Mahesh in Jagdalpur
विदाई समारोह में किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जगदलपुर में पुलिस विभाग में 35 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले दो प्रधान आरक्षकों को शनिवार को जिले में विदाई दी गई। बस्तर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Trending Videos


विदाई समारोह में प्रधान आरक्षक शामनाथ मौर्य और प्रधान आरक्षक महेश दास को उनके लंबे और समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शामनाथ मौर्य ने 37 वर्ष 10 माह 30 दिन तक सेवा दी और अपने कार्यकाल में नौ नकद पुरस्कार और 35 प्रशंसा पत्र प्राप्त किए। महेश दास ने 35 वर्ष दो माह और एक दिन की सेवा दी और उन्हें 43 नकद पुरस्कार व 66 प्रशंसा पत्र से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों को 27 अप्रैल 2016 को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने धैर्य और अनुशासन का परिचय देते हुए विभाग का मान बढ़ाया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, रक्षित निरीक्षक अभिजीत भदौरिया और जिला पुलिस परिवार ने उनके योगदान की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed