{"_id":"6a12d250a30254c7cf0baab0","slug":"major-action-against-illegal-sand-mining-two-hyvas-and-a-jcb-seized-jagdalpur-news-c-1-1-noi1548-4317077-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada News: दंतेवाड़ा में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा और जेसीबी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada News: दंतेवाड़ा में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा और जेसीबी जब्त
Sun, 24 May 2026 04:14 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: जगदलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 04:14 PM IST
सार
अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
विज्ञापन
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। जांच टीम ने भैरमबंद, बालूद और बालपेट क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान हाइवा क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 7009 और सीजी 17 केडब्ल्यू 6009 में रेत का परिवहन किया जा रहा था। वहीं एक जेसीबी मशीन भी रेत उत्खनन कार्य में लगी मिली। दस्तावेजों की जांच के बाद टीम ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद वाहनों को कलेक्टर परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे भी वैधानिक प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
जिले में पिछले कुछ समय से अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।