फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Truck Driver Robbed at Knife Point on NH-130; ₹19,000 Stolen via PhonePe, 21-Year-Old Accused Arrested.

Bemetara News: हाईवे पर ट्रक रोककर लूट का खुलासा, चाकू की नोक पर चालक से छीने पैसे-मोबाइल; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 08:44 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 08:44 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर ट्रक चालक को रोककर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन
Truck Driver Robbed at Knife Point on NH-130; ₹19,000 Stolen via PhonePe, 21-Year-Old Accused Arrested.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर ट्रक चालक को रोककर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 21 वर्षीय निखिल उर्फ मन्नु यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ रहे तीन विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुंगेली जिले के ग्राम पंडोतरा निवासी घनश्याम कुर्मी (50) 7 अगस्त की रात सीपत से ईंट लोड कर नया रायपुर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे अकोली और खैरा के बीच हाईवे पर बाथरूम के लिए ट्रक रोकते ही चार युवक पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने चालक को घेरकर मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने चालक की जेब से 800 रुपए निकाले और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 15 हजार रुपए रखे थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया और उसका पिन पूछकर चले गए। इसके बाद 8 अगस्त को चालक के ऑनलाइन से अलग-अलग जगहों पर करीब 19,370 रुपए ट्रांसफर किए गए। लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। घटना के बाद चालक ट्रक में लोड सरकारी ईंट को गंतव्य तक पहुंचाने चला गया और 12 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। नांदघाट पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एएसपी डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में नांदघाट थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में बलौदाबाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम जांगड़ा निवासी निखिल उर्फ मन्नु यादव पिता शिव प्रसाद यादव (21) और तीन विधि से संघर्षरत बालकों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपए का मोबाइल, 1,280 रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल बाइक (CG 04 ZH 2280), धारदार वस्तु समेत कुल करीब 31,280 रुपए का सामान बरामद किया है। निखिल को आज गुरुवार 13 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि तीनों बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed