{"_id":"694157c65ce4d4b82e00c60a","slug":"passing-out-parade-of-161-newly-appointed-city-guards-was-held-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्न, मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्न, मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर संभाग के जगदलपुर में 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों के 34 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण का गरिमामय समापन हुआ। दीक्षांत परेड समारोह में जवानों ने अद्भुत अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि वीके लकड़ा ने ली परेड की सलामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर संभाग के 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों के 34 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का आज गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में जवानों ने अद्भुत अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त नगर सैनिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी संजय मिश्रा एवं जिला सेनानी संतोष मार्बल के कुशल नेतृत्व में किया गया।
उनके मार्गदर्शन में पिछले 34 कार्य दिवसों के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम करते हुए बुनियादी प्रशिक्षण की बारीकियों को सीखा, जिसका प्रदर्शन मंगलवार की परेड में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्यालय के सीनियर स्टाफ ऑफिसर और बस्तर संभाग के प्रभारी संभागीय सेनानी वीके लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि लकड़ा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और नवनियुक्त सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया। इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए बस्तर संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के समस्त जिला सेनानी विशेषकर पीवी सितार एवं मनोहर चौहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जवानों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन हर्षोल्लास और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।