सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   speeding tipper truck ran over two woman in Jagdalpur

तेज रफ्तार टिप्पर बना काल: स्कूटी सवार दो महिलाओं को रौंदा, एक ने मौके पर तोड़ा दम; फरार चालक की तलाश

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Jagdalpur Road Accident: जगदलपुर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार महिला को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टिप्पर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।  

speeding tipper truck ran over two woman in Jagdalpur
टिप्पर में स्कूटी सवार महिला को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटानार के पास सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में साथ बैठी एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक घटना स्थल से फरार हो गया।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोटानार के निकट चित्रकोट की ओर से आ रही एक अनियंत्रित टिप्पर ने सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की तत्काल मृत्यु हो गई, जबकि उसकी साथी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घायल महिला की स्थिति भी कुछ बताने लायक नहीं है, जिससे पुलिस को घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है। पुलिस दोनों महिलाओं के परिजनों की तलाश कर रही है।

आरोपी की तलाश जारी
मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहंडीगुड़ा के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed