राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री को संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की आदत बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने दर्जनों बार सदन और सार्वजनिक मंचों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, विशेषकर महिलाओं के संदर्भ में।
Rohini Acharya: 'नीतीश को संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की आदत बन चुकी', CM के बयान पर रोहिणी का तीखा पलटवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:29 PM IST
सार
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयानों पर रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधानसभा और विधान परिषद की घटनाओं से सियासी तनाव बढ़ा है। महिला सम्मान, संसदीय भाषा और कार्रवाई के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं।
विज्ञापन