सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sasaram News: Married woman's suspected suicide, serious allegations of harassment against in-laws

Bihar: दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या! ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप, हिरासत में पति और सास-ससुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohtas News: रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र में विवाहिता सुनैना कुमारी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

Sasaram News: Married woman's suspected suicide, serious allegations of harassment against in-laws
थाना परिसर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परानडीहरा गांव में रविवार को एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव निवासी राजकुमार राम की पत्नी सुनैना कुमारी के रूप में हुई है। वह एक पुत्र और एक पुत्री की मां थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।

Trending Videos

 
जहर खाने के बाद बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह के बीच सुनैना कुमारी ने रविवार की शाम अचानक जहर की गोली खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल करगहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी': सारी तैयारियां रह गईं, दुल्हन ने वरमाला डालने से किया इनकार; वजह पर पुलिस की भी नजर
 
मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
मृतका के भाई रामायण राम, निवासी मौना तरांव गांव, थाना नासरीगंज, ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन सुनैना की शादी परानडीहरा गांव निवासी सुरेश राम के पुत्र राजकुमार राम से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर द्वारा सुनैना को लगातार पारिवारिक कलह के नाम पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
 
पुलिस जांच में जुटी, परिजन हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से जहर खाकर आत्महत्या की सूचना दी गई है। पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के भाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed