सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Young women lured into relationships with promises of marriage then subjected to the men later reneged on thei

जगदलपुर: युवतियों को शादी का प्रलोभन देकर अनाचार, दुष्कर्म के बाद मुकरे युवक, 5 वर्षों में 16 सौ से अधिक मामले

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Jan 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर में अनाचार के मामलों में कमी आई है, लेकिन बाहरी युवक युवतियों और नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने के बाद दुष्कर्म कर फरार हो जाते हैं।

Young women lured into relationships with promises of marriage then subjected to the men later reneged on thei
बस्तर पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर में अनाचार के मामलों में कमी आई है, लेकिन बाहरी युवक युवतियों और नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने के बाद दुष्कर्म कर फरार हो जाते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाता है, जहां से उन्हें जेल हो जाती है। पिछले पांच वर्षों में लगभग 1600 से अधिक दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।

Trending Videos


अनाचार के बढ़ते मामले और कारण
बस्तर संभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन कोई न कोई युवती या नाबालिग दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंचती है। पीड़ितों के अनुसार, काम के दौरान या सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से परिचय होता है। युवक प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झूठा प्रलोभन देते हैं और फिर दुष्कर्म करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के बाद छोड़ने के मामले भी सामने आए हैं। कई बार बाहरी युवक नाबालिगों को बहकाकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में ले जाकर उन्हें दूसरों के हवाले कर देते हैं। गर्भवती होने पर कुछ नाबालिग समाज और परिवार के डर से नवजात को जंगल, नदी या सड़क किनारे छोड़कर फरार हो जाती हैं। ऐसे दो मामले हाल ही में सामने आए हैं, जिनमें डिमरापाल आश्रम के पास छोड़े गए नवजात की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि बकावंड थाना क्षेत्र के जंगल में छोड़े गए नवजात का मामला भी प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े और पुलिस की पहल
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में दुष्कर्म के 395 मामले दर्ज हुए थे, जो वर्ष 2022 में 346, 2023 में 320, 2024 में 297 और 2025 में 294 दर्ज हुए। पुलिस द्वारा गांवों में चलित थानों के माध्यम से युवतियों, नाबालिगों और अन्य लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अनुसार, पुलिस जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके हक के बारे में पूरी जानकारी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed