सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   4 people murdered in Janjgir-Champa over family dispute and land-related matter

CG Crime: खाट पर मिले चारों शव, दादा-दादी और नाती-नातिन की हत्या; संदेही के घर पर लगा ताला और मिला ये सुराग

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 May 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर चांपा जिले के भावतरा गांव में पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी मामले को लेकर चार लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई, 17 वर्षीय नाती पीतांबर और नतनीन मोगरा शामिल हैं।

4 people murdered in Janjgir-Champa over family dispute and land-related matter
जांजगीर चांपा में चार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गांव भावतरा में बीती रात पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी मामले को लेकर चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के संदेही सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल भेजे गए हैं।
Trending Videos

4 people murdered in Janjgir-Champa over family dispute and land-related matter
जांजगीर चांपा में निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
ग्राम भावतरा निवासी मेदनी प्रसाद कश्यप (70 वर्ष), उनकी पत्नी कांति बाई, नाती पीतांबर (17 वर्ष) और नतनी मोगरा (मुख बाधित) बुधवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर सो गए थे। पीछे नया मकान बन रहा था। सुबह लगभग 7:30 बजे जब एक परिजन घर पहुंचा, तो सामने का दरवाजा बंद मिला। उसने पीछे से जाकर देखा तो चारों खाट पर मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद घटना की सूचना सरपंच के माध्यम से तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 people murdered in Janjgir-Champa over family dispute and land-related matter
जांजगीर चांपा में निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और श्वान दल की टीम भी मौके पर पहुंची। श्वान दल ने जांच के दौरान घर के पीछे बाड़ी के रास्ते संदेही सोनसाय के घर का पता लगाया। संदेही के घर पर ताला लगा था, जिसे तोड़ने पर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और जमीन से जुड़ा हुआ है। चारों शव खाट पर थे, जिनमें दादी और मोगरा एक खाट पर सो रहे थे, जबकि दादा और नाती दूसरी खाट पर मृत पाए गए। पुलिस ने सभी आवश्यक सबूत एकत्रित कर आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की है।

संदेही सोनसाय कश्यप का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसने 17 साल पहले अपने छोटे भाई की भी निर्मम हत्या की थी, जिसके लिए वह जेल जा चुका है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed