{"_id":"679db445aa3caae7cb0ef96d","slug":"a-woman-attacked-a-young-man-with-an-axe-during-a-birthday-party-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: बर्थडे पार्टी के बीच मचा कोहराम, भाभी ने देवर पर किया कुल्हाड़ी से हमला; इस वजह से बिगड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: बर्थडे पार्टी के बीच मचा कोहराम, भाभी ने देवर पर किया कुल्हाड़ी से हमला; इस वजह से बिगड़ी बात
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:12 AM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी। जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, शुकवार की रात करीबन 9 से 9.30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे थी। इस दौरान देवर राम खिलावन बंजारे जोकि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। जिसे देख पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई तो देवर राम खिलावन ने गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान अपने बचाव में पुष्पा बंजारे ने पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर राम खिलावन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगने पर वहीं जमीन पर लहूलुहान गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षाक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।