{"_id":"69c4d14011d40ab6820a8ea0","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4092493-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: तेज रफ्तार हाइवा ने 12 गोवंशों को कुचला, हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: तेज रफ्तार हाइवा ने 12 गोवंशों को कुचला, हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बुधवार रात मुलमुला में तेज रफ्तार हाइवा ने बारह गोवंशों को कुचला, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नशे में धुत चालक को हिरासत में लिया।
आरोपी हाइवा चालक
विज्ञापन
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के रेमंड मोड़ चौक के पास बैठे गोवंशों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे 12 गोवंशों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हाइवा को जब्त कर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Trending Videos
मिली जानकारी अनुसार, बुधवार की बीती रात करीब 8.10 बजे तिराहा के पास झुंड में गोवंश बैठे हुए थे, इस बीच मुलमुला चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने सभी गोवंशों को कुचलते हुए रेमंड सीमेंट की ओर भागने लगा, जहां एक मवेशी हाइवा के नीचे फंसा था। जिससे वाहन रुक गया, तब वहां मौजूद सुरेंद्र यादव नाम का शख्स दौड़ते हुए हाइवा वाहन के पास गया, जिसमें चालक बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र के मुताबिक, वाहन चालक ने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने हाइवा चालक बंटी उर्फ नेतराम यादव निवासी सोनसरी को हिरासत में लिया, हाइवा को जब्त किया गया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।