सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Horrific Bolero-Car Collision in Janjgir-Champa and Father-Son Die on Spot

रफ्तार ने उजाड़ा घर: जांजगीर-चांपा में बोलेरो-कार की भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत; नौ लोग जख्मी

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर-चांपा में  एक तेज रफ्तार बोलेरो और वेगेनार कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें अकलतरा के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार 9 लोगों को हल्की चोट आई है।

Horrific Bolero-Car Collision in Janjgir-Champa and Father-Son Die on Spot
दुर्घटना ग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुचीहरदी गांव के पास बोलेरो और वेगेनार कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वेगेनार सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


मृतकों की पहचान अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर के रूप में हुई है। रूपेश की पत्नी भगवती और उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। बोलेरो वाहन में नौ लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार कोरबा में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो वाहन टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया था। जानकारी के अनुसार, रूपेश निर्मलकर अपने परिवार के साथ सराईश्रंगार डोंगरी गांव एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सभी कार से अपने गांव लौट रहे थे।

बुचीहरदी गांव के पास पेट्रोल पंप और पुल के समीप यह हादसा हुआ। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेगेनार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद वह पलट गई, जिससे यह दुखद घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया था। आज सोमवार को पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed