सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   A novice driver driving a pickup at high speed ran over two women both died in Kabirdham

कबीरधाम : तेज रफ्तार पिकअप दौड़ा रहें नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Sep 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

आज मंगलवार को कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार से पिकअप दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंद डाला। हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवसरा की है।

A novice driver driving a pickup at high speed ran over two women both died in Kabirdham
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

आज मंगलवार को कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार से पिकअप दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंद डाला। हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवसरा की है। थाना से मिली जानकारी अनुसार शाम करीब 5.30 बजे गांव की दो महिला वेदिन यादव उम्र  50 व विश्वासा यादव उम्र 40 एक कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहीं थी। 

Trending Videos

इसी दौरान गांव के भीतर ही सामने से तेज रफ्तार से पिकअप चालक ने दोनों महिला को रौंद दिया। हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दोनों महिलाओं को अस्पताल लाया गया, जहां उनके पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नौसिखिये चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक को पकड़ने टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed