{"_id":"69d365da7a7c19fc3208a43e","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4132018-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: दिल्ली में गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा बायपास और 125 KM सड़क को फोरलेन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: दिल्ली में गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा बायपास और 125 KM सड़क को फोरलेन बनाने की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम-राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। कवर्धा शहर में बढ़ते यातायात दबाव को दूर करने के लिए कवर्धा बायपास निर्माण का प्रस्ताव रखा। सांसद ने ज्ञापन सौंपकर इन परियोजनाओं पर तत्काल काम शुरू करने का आग्रह किया।
गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम-राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देश में सड़क विस्तार के कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात में कवर्धा शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव का मुद्दा उठाया गया।
Trending Videos
सांसद पांडेय ने कवर्धा बाईपास निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही कबीरधाम जिले से चिल्फी घाटी होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली करीब 125 किलोमीटर लंबी एक लेन सड़क को उन्नत करने की मांग की। यह सड़क धवईपानी से सिमगा तक फैली है। इसे चार लेन में अपग्रेड करने का प्रस्ताव मंत्री गडकरी को ज्ञापन के माध्यम से सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कवर्धा शहर में बढ़ती आबादी और मालवाहक वाहनों की संख्या के चलते यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बाईपास सड़क बनने से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश कम होगा। यह बाईपास शहर के भीतर यातायात को सुगम बनाने में सहायक होगा। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
चार लेन सड़क से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क मजबूत होगा। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की संभावना है। पर्यटन क्षेत्र को भी इस परियोजना से लाभ मिलेगा। बालाघाट की सांसद भारती पारधी भी इस दौरान मौजूद थीं।
भारती पारधी ने भी क्षेत्रीय विकास के लिए सड़क परियोजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। इन परियोजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है। यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।