सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Body of unidentified young man found in dilapidated community building in Kabirdham

कबीरधाम : जर्जर सामाजिक भवन में मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा से रायपुर रोड स्थित ग्राम मगरदा में आज शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब वेयरहाउस के सामने स्थित एक जर्जर सामाजिक भवन के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

Body of unidentified young man found in dilapidated community building in Kabirdham
मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा से रायपुर रोड स्थित ग्राम मगरदा में आज शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब वेयरहाउस के सामने स्थित एक जर्जर सामाजिक भवन के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर शव को अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने मौके पर प्रारंभिक जांच के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।



मृतक की उम्र, पहचान और वह किस क्षेत्र का रहने वाला है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस के सामने स्थित यह सामाजिक भवन लंबे समय से जर्जर और लगभग उपयोगहीन पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब भवन के भीतर से बदबू आ रही थी तो,पास जाकर देखने पर शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।मृतक की मौत स्वाभाविक है, दुर्घटनावश हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड का भी मिलान कर रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचित करने की अपील की है।फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतक की शिनाख्त करना और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी

मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी

 

मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी

मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed