सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   MP Santosh Pandey Meets Amit Shah in Delhi Congratulates Him on a Naxal-Free India in Kabirdham

Kabirdham : दिल्ली में सांसद संतोष पांडेय अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल मुक्त भारत पर दी बधाई

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी।

MP Santosh Pandey Meets Amit Shah in Delhi Congratulates Him on a Naxal-Free India in Kabirdham
संतोष पांडेय ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन

विस्तार

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय व राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषय पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सुरक्षा बलों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मजबूत रणनीति ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्णायक बदलाव लाया है।

Trending Videos


खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सुरक्षा अभियानों की सख्ती और विकास कार्यों के विस्तार से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार, पुलिस बल और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर समन्वय ने इस अभियान को मजबूती दी। इसके साथ ही स्थानीय जनता के सहयोग को भी उन्होंने इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। सांसद पांडेय ने कहा कि देश के वीर जवानों का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान इस उपलब्धि की सबसे बड़ी ताकत रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षा बलों ने निरंतर अभियान चलाकर नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed