सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Children in Kabirdham are not getting mid-day meals as per menu

कबीरधाम: बच्चों ने बताया मेन्यू अनुसार नहीं मिला भोजन, नाराज हुए कलेक्टर, प्रधान पाठक को थमाया नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन का मेन्यू बच्चों की पौष्टिक आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया गया है। इसी के आधार पर धनराशि जारी की जाती है।

Children in Kabirdham are not getting mid-day meals as per menu
निरीक्षण में जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्राथमिक स्कूल ग्राम खूंटू का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा व मध्याह्न भोजन के संबंध में बात की। जब मेन्यू अनुसार गत दिवस भोजन दिए जाने की जानकारी ली तो बच्चों ने बताया कि भोजन में दाल चावल के साथ आचार दिया गया था। इस पर कलेक्टर ने कड़ी आपत्ति व नाराजगी जताते हुए प्रधान पाठक को शो कॉज नोटिस देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। 

Trending Videos


कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन का मेन्यू बच्चों की पौष्टिक आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया गया है। इसी के आधार पर धनराशि जारी की जाती है। स्कूल में प्रधान पाठक और शिक्षकीय स्टाफ की यह जिम्मेदारी होती है कि वे मॉनिटरिंग करें कि समूहों द्वारा तय मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं। बच्चों के मध्याह्न भोजन में कहीं कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि रोज स्कूल आएं और अच्छे से पढ़ाई करें। स्कूल में जो पढ़ाया जाता है उसका घर जाकर अभ्यास भी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कक्षाएं नियमित रूप संचालित करें। पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेल तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से भी जोड़ें। इस मौके पर कलेक्टर ने यहां के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से मुलाकात की और केंद्र में मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारी को परिसर को साफ सुथरा और बच्चों के अनुकूल व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। केंद्र के रख रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए मरम्मत योग्य कार्य को पंचायत के माध्यम से करवाने के निर्देश सरपंच को दिए। आंगनबाड़ी केंद्र के भोजन कक्ष का मुआयना किया और यहां बच्चों के लिए बन रहे भोजन के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed