{"_id":"69ca4aad4ac435afbd053333","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4106548-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जानें क्या कहा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार
एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शासकीय नवीन महाविद्यालय कुंडा के प्राचार्य के माध्यम से भेजा गया।
एनएसयूआई कार्यकर्ता ने ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आज सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शासकीय नवीन महाविद्यालय कुंडा के प्राचार्य के माध्यम से भेजा गया।
Trending Videos
एनएसयूआई के जिला महासचिव विकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव नेतृत्व विकास, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को मजबूत करने का अहम माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ज्ञापन में एनएसयूआई ने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने और चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।