{"_id":"68c2fa9333bb2a72280f8ecd","slug":"education-minister-gajendra-yadav-reached-kawardha-and-gave-information-about-benefits-of-gst-2-0-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे कवर्धा, GST 2.0 के फायदों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे कवर्धा, GST 2.0 के फायदों के बारे में दी जानकारी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कवर्धा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और GST 2.0 सुधारों के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम आमजन, किसानों, छोटे व्यापारियों, और उद्योगों के लिए पारदर्शिता और सुविधा लाएगा।
ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव प्रेस वार्ता में
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज गुरुवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा व ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव कवर्धा के दौरे पर रहे। इस दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मुलाकात की। इसके अलावा कवर्धा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
Trending Videos
पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए GST 2.0 के लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह सुधारात्मक कदम व्यापार जगत, उद्योगों और उपभोक्ताओं, सभी के लिए पारदर्शिता, सरलता और सुविधा सुनिश्चित करेगा। इससे से देश के आमजन, किसान, छोटे व्यापारी, महिलाएं और युवाओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये ऐतिहासिक निर्णय न केवल नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे, बल्कि उद्योग व व्यापार जगत को नई ऊर्जा देंगे और स्थानीय उत्पादन व उद्यमिता को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर विधायक पंडरिया विधायक भावना बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू समेत भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।