सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Egg-biryani shops will not be set up in Kabirdham from today during the Navratri festival.

नवरात्रि में कवर्धा की सात्विक शान: आज से 10 दिन नो अंडा-बिरयानी, मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा शहर

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Sep 2025 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा में नवरात्रि के दौरान मंदिर क्षेत्रों के आसपास अंडा-बिरयानी जैसी मांसाहारी दुकानें बंद रहेंगी। नगर पालिका ने व्यापारियों के साथ मिलकर अस्थायी स्थानों पर दुकानें लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से शहर की धार्मिक गरिमा और सात्विक वातावरण बना रहेगा, जिसका व्यापारियों ने स्वागत किया है।

Egg-biryani shops will not be set up in Kabirdham from today during the Navratri festival.
बैठक का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार 22 सितंबर से नवरात्र पर्व शुरू हो गया है। इसे देखते हुए कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंडा, बिरयानी जैसे दुकानों का व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की। नवरात्रि के पावन अवसर पर कवर्धा नगर की सांस्कृतिक व धार्मिक भावनाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका व व्यापारियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि इस पर्व के अवसर पर मंदिर क्षेत्र के आसपास दुकानें बंद रखने व निर्धारित स्थल में दुकान संचालित किया जाएगा।

Trending Videos


बैठक में बताया कि नवरात्रि पर्व हमारे कवर्धा शहर की आत्मा है। धर्म नगरी व देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध कवर्धा मां विंध्यवासिनी, मां महामाया, मां दंतेश्वरी, मां सिंहवाहिनी व अन्य देवी-देवताओं का साक्षात वास है। उन्होनें बैठक में कहा कि नगर के सभी नागरिक मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन सात्विक वातावरण में कर सकें व पूरे नगर का माहौल श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण बना रहे। नगर पालिका द्वारा अस्थायी तौर पर अंडा, बिरयानी व अन्य मांसाहारी दुकान लगाए जाने के लिए स्थल उपलब्ध कराया जाएगा। जहां अपने दुकान पूरे नवरात्रि तक लगा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए पवित्र पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अंडा बिरयानी की दुकान नवरात्रि पर्व में मंदिर क्षेत्र के आसपास नही लगाने का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित व्यवसायियों ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर दुकान लगाए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा अस्थायी तौर पर निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाया जाएगा।

इस निर्णय से कवर्धा नगर की धार्मिक गरिमा सामाजिक सौहार्द और आस्था की रक्षा हो सकेगी। नवरात्रि के दौरान नगर का वातावरण भक्ति व श्रद्धा से पूर्ण रहेगा। भक्तजन निश्चिंत होकर मंदिर दर्शन व पूजा‑अर्चना में शामिल हो सकेंगे।बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति रिंकेश वैष्णव, पार्षद  संजीव कुर्रे, हरीश साहू, अनिल साहू, व्यापारी जगदीश चौरसिया, मुकेश ठाकुर, ललित साहू, शिवा साहू, नारायण साहू, कार्तिक मण्डल, मुकेश यादव, गोकुल यादव, कैलाश यादव, मेघनाथ यादव, बृजलाल देवांगन, सोनू साहू, अमित सिन्हा, अजमल खान, अल्ताफ खान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed