सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Paddy worth approximately Rs. 73 lakh was misappropriated at Pendrikala procurement center in Kabirdham

कबीरधाम: पेंड्रीकला उपार्जन केंद्र में करीब 73 लाख रुपये के धान की हेराफेरी, खरीदी केंद्र प्रभारी पर एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में धान खरीदी के दौरान एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में करीब 73 लाख रुपये के धान की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है।

Paddy worth approximately Rs. 73 lakh was misappropriated at Pendrikala procurement center in Kabirdham
कुंडा थाना में मामला दर्ज किया गया है
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कबीरधाम जिले में धान खरीदी के दौरान एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में करीब 73 लाख रुपये के धान की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी विवेक चंद्राकर के खिलाफ पुलिस थाना कुंडा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Trending Videos


73 लाख से अधिक के धान की कमी
भौतिक सत्यापन के दौरान ग्राम पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र के स्टॉक से 2272 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इस कमी की शासकीय कीमत 73 लाख 49 हजार 920 रुपये आंकी गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव की शाखा कुंडा के शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार डाहिरे ने इस गड़बड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, शासन को कुल 73 लाख 49 हजार 920 रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि 28 नवंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक खरीदी की जिम्मेदारी विवेक चंद्राकर के पास थी और इसी अवधि में धान की यह कमी पाई गई, जिससे पूरी जवाबदेही उन्हीं पर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी लगे थे बड़े घोटालों के आरोप
यह पहली बार नहीं है जब कबीरधाम जिले में धान खरीदी को लेकर गड़बड़ियां सामने आई हैं। इससे पहले भी जिले के धान संग्रहण केंद्रों से धान गायब होने के मामले चर्चा में रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में तो दावा किया गया था कि सात करोड़ रुपये के धान को चूहों ने खा लिया था। हालांकि, उस मामले में प्रशासन ने एक कर्मचारी को निलंबित और एक विपणन अधिकारी को नोटिस जारी किया था। यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चित रहा था और अभी भी इसकी जांच जारी है। जिले में लगातार सामने आ रही इन गड़बड़ियों ने धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed