{"_id":"69b812214a5f01e0dc06d925","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4056865-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम भोरमदेव महोत्सव 2026: शास्त्रीय-लोक नृत्यों का रहेगा शानदार संगम, दिलीप षडंगी की प्रस्तुति भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम भोरमदेव महोत्सव 2026: शास्त्रीय-लोक नृत्यों का रहेगा शानदार संगम, दिलीप षडंगी की प्रस्तुति भी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले का बहुप्रतीक्षित भोरमदेव महोत्सव 17 मार्च से शुरू होगा, जहां भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण के कारण स्थान बदला गया है लेकिन सभी तैयारियां पूरी की गई है। मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जगराता-लोकगीत गायक दिलीप षडंगी की भक्तिमय प्रस्तुति रहेगी।
भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले का बहुप्रतीक्षित भोरमदेव महोत्सव इस वर्ष 17 मार्च मंगलवार को आयोजित होगा। भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण कार्य के कारण इस बार महोत्सव स्थल में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बोड़ला सड़क स्थित ग्राम पंचायत छपरी में किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
Trending Videos
महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भारतीय शास्त्रीय कला का संगम देखने को मिलेगा। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जगराता व लोकगीत गायक दिलीप षडंगी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। वे जगराता व भजन गायन के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। उनकी प्रस्तुति को इस वर्ष के महोत्सव का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। सांस्कृतिक मंच पर शास्त्रीय और लोक नृत्यों की विविध प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भरतनाट्यम और कथक जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों के साथ-साथ बैगा जनजाति के पारंपरिक नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और आदिवासी संस्कृति देखने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में स्थानीय और अंचल के कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी रहने के कारण महोत्सव स्थल में बदलाव किया गया है। परंपरा को बनाए रखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन बोड़ला सड़क स्थित ग्राम पंचायत छपरी में हो रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा मंच, दर्शक दीर्घा और सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गई है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसका उद्देश्य जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले दर्शकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद दिलाना है।
महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भारतीय शास्त्रीय कला का संगम देखने को मिलेगा। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध जगराता व लोकगीत गायक दिलीप षडंगी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। वे जगराता व भजन गायन के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। सांस्कृतिक मंच पर भरतनाट्यम, कथक जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों के साथ-साथ बैगा जनजाति के पारंपरिक नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में स्थानीय और अंचल के कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। भोरमदेव महोत्सव कबीरधाम जिले की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।