फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   kabirdham

छत्तीसगढ़: कबीरधाम में भाजपा के नए जिला कार्यालय का सीएम साय ने किया लोकार्पण

Wed, 08 Jul 2026 05:45 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
kabirdham
कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल हुए
भाजपा के जिला कबीरधाम के नवीन कार्यालय का आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की अखंड साधना है। हमारे लिए संगठन का प्रत्येक कार्यालय किसी भवन मात्र का स्वरूप नहीं, बल्कि एक देवालय है, जहां राष्ट्र प्रथम का मंत्र, सेवा का भाव और अंत्योदय का संकल्प प्रतिदिन जीवंत होता है। यह नवीन कार्यालय उन कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है, जिन्होंने अपने परिश्रम, त्याग और समर्पण से राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। सेवा ही संगठन है, संगठन ही राष्ट्र शक्ति है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सशक्त संगठन ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। नया जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के साथ कार्यकर्ताओं के लिए संवाद, समन्वय और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की आस्था, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का मंदिर है। इसकी हर एक ईंट उन अनगिनत कर्मठ कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और अथक परिश्रम की गाथा कहती है, जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना तन, मन, धन और सर्वस्व समर्पित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कबीरधाम जिले से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह नवीन कार्यालय भवन राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प और संगठन की निरंतर सशक्त होती कार्यशैली का प्रेरणा केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। स्थानीय राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने कहा कि यह कार्यालय संगठन की शक्ति को सुदृढ़ करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और समर्पण का केंद्र बनेगा। नवीन कार्यालय से संगठन और सेवा के विस्तार के साथ ही भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी।

कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल हुए

 

 

कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल हुए

 

 

कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल हुए

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed