{"_id":"6a4c9eaf311967e9d70678cf","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4475125-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: बिजली सब स्टेशन पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, जेई को लगाई फटकार; रिश्वत लेने के आरोप पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: बिजली सब स्टेशन पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, जेई को लगाई फटकार; रिश्वत लेने के आरोप पर गिरी गाज
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 01:58 PM IST
Link Copied
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर (ठाठापुर) स्थित बिजली सब स्टेशन में भाजपा विधायक भावना बोहरा ने अचानक निरीक्षण किया। पिछले तीन दिनों से बारिश के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित थी। लगातार ब्लैकआउट से किसान और ग्रामीण परेशान थे।
ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक सीधे सब स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने जूनियर इंजीनियर (जेई) से बिजली आपूर्ति बाधित रहने और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जवाब मांगा। विधायक ने कहा कि विभाग की कार्यशैली में सुधार नहीं दिख रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि संबंधित जेई के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। किसानों से बिजली संबंधी कार्यों के एवज में रुपये लेने जैसी गंभीर शिकायतें भी सामने आई हैं।
विधायक ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि संबंधित जेई को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसानों और आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बारिश के मौसम में लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग को जल्द से जल्द सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब बिजली संकट का समाधान होगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।