{"_id":"6a4c6ac61905e6e8fe002fdf","slug":"video-woman-died-in-accident-in-firozpur-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बस और बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, बच्चा और बुजुर्ग महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बस और बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, बच्चा और बुजुर्ग महिला जख्मी
फिरोजपुर शहर स्थित आरएसडी कालेज नजदीक एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला व बच्चा जख्मी हो गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने थाना सिटी के समक्ष धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
पीड़ित परिवार की महिला दविंदर कौर वासी गोलबाग ने बताया कि वीरपाल कौर गर्भवती थी और उसका इलाज चल रहा था। वह अपने बच्चे और मां के साथ गांव से फिरोजपुर शहर लौट रही थीं। जैसे ही वे आरएसडी कॉलेज के सामने पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरपाल कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बच्चा और बुजुर्ग मां को मामूली चोटें आईं।
उधर, पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने थाना सिटी पुलिस के समक्ष धरना देकर नारेबाजी की। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस बस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस कब्जे में ले ली है। पीड़ित परिवार जो बयान लिखवाएगा उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।