फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Security Beefed Up in Kabirdham Ahead of Independence Day Hotels Outskirts Under Scanner

CG : स्वतंत्रता दिवस से पहले कबीरधाम में सुरक्षा कड़ी, होटल-ढाबों से लेकर आउटर इलाकों तक पुलिस की नजर

Fri, 14 Aug 2026 09:14 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 09:14 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कबीरधाम पुलिस अलर्ट मोड पर है। कवर्धा में BDS टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ होटल, लॉज, ढाबों और संवेदनशील स्थानों की जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों, नशे में ड्राइविंग और मादक पदार्थों की तस्करी पर भी पुलिस की नजर है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Security Beefed Up in Kabirdham Ahead of Independence Day Hotels Outskirts Under Scanner
जांच अभियान चलाया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कबीरधाम पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर रात तक विशेष चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। होटल, ढाबे, बस स्टैंड, बाजार और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर है। कवर्धा शहर में बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ सघन जांच की गई। एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख चौक-चौराहों, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थलों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों के साथ आउटर इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
कवर्धा शहर में सिटी कोतवाली, महिला थाना, साइबर थाना और पुलिस लाइन के जवानों के साथ BDS टीम और डॉग स्क्वॉड को जांच में लगाया गया है। टीम होटल, लॉज, ढाबे और अन्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ले रही है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों और लावारिस वस्तुओं पर भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


शराबी ड्राइवरों की भी जांच
सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CG: स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा महाराष्ट्र में मिली, युवक पर दुष्कर्म का आरोप; 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आम लोगों से की अपील
पुलिस ने होटल-लॉज, ढाबा संचालकों, व्यापारियों और आम नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed