सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Bajrang Dal purified idols after desecration water was poured on them with Vedic chants in Kanker

कांकेर: मूर्तियों से अभद्रता के बाद बजरंग दल ने किया शुद्धिकरण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया जलाभिषेक

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मूर्तियों के साथ हुए अभद्रता के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 12 अगस्त को राम वाटिका नथिया नवागांव पहुँच मूर्तियों का शुद्धिकरण किया।
 

Bajrang Dal purified idols after desecration water was poured on them with Vedic chants in Kanker
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मूर्तियों के साथ हुए अभद्रता के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 12 अगस्त को राम वाटिका नथिया नवागांव पहुँच मूर्तियों का शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओ ने ऊपर नीचे रोड़ पंचमुखी हनुमान मंदिर के पूजारी व पुलिस के जवानों साथ तालाब से जल लेकर वाटिका पहुँचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक करते हुए शुद्धिकरण के कार्य को सम्पन्न किया है। बजरंग के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की टीम और पुलिस के जवानों से वाटिका का देखभाल के लिए निवेदन किया ताकि इस तरह की घटनाएं पुनरावृत्ति ना हो पाए।

Trending Videos


बजरंग के महिला वाहिनी का नेतृत्व करने वाली बहनों ने राम वाटिका में भगवान की मूर्तियों को राखी बांध अपनी सुरक्षा के लिए भगवान को वचन दिया तो वही भाइयों को राखी बांधकर भगवान की मूर्तियों की सुरक्षा करने भाइयों से वचन लिया। भाइयों ने बहनों से कहा कि हम हमेशा इस क्षेत्र में काम करते हुए हिन्दू धर्म की सुरक्षा के लिए अंतिम समय तक खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकेर में 9 अगस्त को फरसगांव आलोर के युवाओं द्वारा नथिया नवागांव पहुँचकर भगवान राम, हनुमान जी की मूर्तियों के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो रिकार्ड किया गया। वीडियो 10 अगस्त की देर शाम सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद से हिन्दू संगठनों ने कड़ी निंदा और कांकेर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के बाद नाबालिग समेत 5 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed